cross

सीएसआर गतिविधियाँ

जेसीआई एक लाभ अर्जित करने वाला संगठन होने के कारण उसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के तहत सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) गतिविधियाँ करनी होती हैं। निगम की सीएसआर गतिविधियाँ सीएसआर समिति द्वारा अनुशंसित और निदेशक मंडल द्वारा अपनी 252वीं बैठक (दिनांक 25.06.2019) में अनुमोदित नीति के अनुसार संचालित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त, निगम को समय-समय पर भारी उद्योग और लोक उपक्रम मंत्रालय (लोक उपक्रम विभाग) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार भी सीपीएसई (केंद्रीय लोक क्षेत्र उपक्रमों) की सीएसआर गतिविधियों में शामिल होना आवश्यक है।

निगम की सीएसआर नीति

भारतीय जूट निगम लिमिटेड (JCI), एक केंद्रीय लोक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) है, जिसे भारत सरकार ने जूट उत्पादकों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से स्थापित किया था ताकि उन्हें उनके उत्पाद के लिए उचित मूल्य मिल सके और संकटग्रस्त बिक्री से बचा जा सके। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) परिचालन के साथ-साथ, जेसीआई बाजार की परिस्थितियों के अनुसार वाणिज्यिक खरीद और बिक्री भी करती है। अतः छोटे और सीमांत जूट उत्पादकों का कल्याण, जिनकी आय सीमित होती है, उसकी सीएसआर नीति का प्रमुख उद्देश्य और मार्गदर्शक तत्व होगा।

प्रबंधन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का 2 (दो) प्रतिशत तक की राशि सीएसआर गतिविधियों पर खर्च की जाए, जैसा कि कंपनी अधिनियम, 2013 की अनुसूची VII में सूचीबद्ध है।

लोक उपक्रम विभाग, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय तथा वस्त्र मंत्रालय (प्रशासनिक मंत्रालय) द्वारा जारी किसी भी निर्देश को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष की सीएसआर गतिविधियों की पहचान और क्रियान्वयन किया जाएगा।

जूट उत्पादकों/बुनकरों को नई तकनीक और कौशल से सशक्त बनाना, ताकि उनकी आय और आर्थिक स्थिति में सुधार हो, तथा उनके बच्चों की शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए सहायता प्रदान करना विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

जूट उत्पादकों/बुनकरों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पेयजल, स्वच्छता तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल टीकाकरण जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाएंगे।

वर्ष के अंत में यदि कोई राशि अप्रयुक्त रह जाती है, तो उसे अगले वित्तीय वर्ष में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सीएसआर बजट (कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार गणना की गई): ₹38.53 लाख

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चलाए गए CSR कार्यक्रम

सीएसआर समिति की संरचना

  1. सुश्री पद़मिनी सिंगला, सरकार द्वारा नामित निदेशक- अध्यक्ष
  2. श्री पूर्णेश गुरूरानी , सरकार द्वारा नामित निदेशक- सदस्य
  3. श्री संजय कुमार पाणिग्राही , प्रबंध निदेशक- सदस्य
  4. श्री कौशिक रक्षित , निदेशक, (वित्त)- सदस्य 

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निगम की सीएसआर गतिविधियॉ

कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधान के अनुरूप गणना किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निगम की सीएसआर गतिविधियों के लिए बजट ₹1,04,00,000/- निर्धारित हुआ है।

इसके विवरण निम्‍नानुसार है :-

क्र. सं.

संस्था का नाम

अनुरोध का उद्देश्य

सीएसआर समिति द्वारा अनुशंसित राशि (₹)

1.

बागनान जन कल्‍याण सिमति, बागनान, हावडा, पश्चिम बंगाल

व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु सीएसआर दान के लिए अनुरोध

5,00,000/-

2.

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष

पूर्व सैनिकों, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं, युद्ध में हताहत हुए सैनिकों और अनाथ/आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए।

2,00,000/-

3.

गुडविल वेलफेयर एसोसिएशन

चिकित्सीय उपकरण:

6 मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर डी- टाइप,

1एलईडी ओटी लाइट (डबल)

1 मल्टीपैरा मॉनिटर (5 पैरा) ईटीसीओ2 (ETCO2) के साथ

4,30,000/-

4.

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड हेल्थ, 11, डॉ. बिरेश गुहा स्ट्रीट, कोलकाता-700017

चिकित्सीय उपकरण:

9,80,000/-

5.

भारत सेवाश्रम संघ,

राशबिहारी एवेन्यू, बालीगंज, कोलकाता- 700019

मेडिकल यूनिट पैथोलॉजिकल लैब के लिए अनुरोध

10,00,000/-

6.

रामकृष्ण मिशन, हाफलोंग,

रामनगर, जिला. दिमा हसाओ, असम-788819

असम के दिमा हसाओ की पहाडी क्षेत्र  में सेवा करने के लिए मदद की अपील

8,60,000/-

7.

यंग चकमा एसोसिएशन

एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृति

15,00,000/-

8.

सफल्‍या

मुफ़्त स्वास्थ्य शिविर

(7 शिविर @ 1.7 लाख प्रति शिविर)

12,00,000/-

9.

केओराडांगा चटाना सोसायटी दक्षिण 24 परगना, पिन-743503

घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने वाले प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पर सीएसआर अनुदान

4,05,373/-

10.

आरजवा वेलफेयर सोसाइटी, W2C (R)2/3, फेज़-IV B, उदय शंकर सारणी, गोल्फ ग्रीन, कोलकाता-700095

पश्चिम बंगाल के अलग-अलग ज़िलों के दूर-दराज़ गांवों में वंचित युवाओं और बच्चों के लिए थैलेसीमिया जागरूकता कैंप और मुफ़्त थैलेसीमिया स्क्रीनिंग टेस्ट, तथा थैलेसीमिया से पीड़ित ग़रीब मरीज़ों के लिए एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी वायरस और आयरन ओवरलोड (फेरिटिन लेवल) की मुफ़्त जांच के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव के लिए सीएसआर अनुदान

6,20,000/-

11.

राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख विचार मंच, औरंगाबाद, महाराष्ट्र-431003

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सरकारी अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों पर मेडिकल उपकरण और मशीनरी की आपूर्ति और स्‍थापना के लिए सीएसआर का प्रस्ताव

1,27,13,820/-

(कुल प्रोजेक्ट बजट)

9,00,000/-

12.

शिखर युवा मंच

प्रोजेक्ट- डिजिटल क्लासरूम

6,50,000/-

13.

ज़िला स्वास्थ्य समिति, ममित, मिज़ोरम

मिज़ोरम के ममित ज़िले के ज़िला अस्पताल के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु अनुदान।

11,23,518/-

Total

1,03,68,891/-

उपरोक्त आवंटन के पश्चात, निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 के सीएसआर बजट से दिनांक 31.03.2026 की स्थिति में ₹ 31,109/- (केवल इकतीस हजार एक सौ नौ रुपये) की राशि अव्ययित रहेगी।  

उपरोक्त राशि‍ का उपयोग कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुपालन में, इस समिति के माध्यम से आगामी बैठकों में निदेशक मंडल की विधिवत स्वीकृत प्राप्त कर किया जाएगा।