जूट एक कृषि वस्तु और नकदी फसल है। परिणामस्वरूप, बाजार दरें अक्सर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक होती हैं और निगम को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए, गैर-MSP बाजार की स्थिति में व्यवसाय उत्पन्न करने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए, निगम विवेकपूर्ण वाणिज्यिक खरीद करता है। वाणिज्यिक रूप से खरीदे गए जूट का निपटान वर्तमान में दैनिक उद्धरण (डेली कोट) आधार पर किया जा रहा है। वाणिज्यिक रूप से खरीदे गए कच्चे जूट के निपटान के अन्य माध्यमों पर भी विचार किया जा रहा है।
